फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रैक्टर की सीट के नीचे से दो किलो चुरापोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर चालक की सीट के नीचे से दो किलोग्राम चुरापोस्त बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस के जवान जिला जेल बरनाला रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। चालक ने ट्रैक्टर को नजदीक लाकर भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रुकवा कर तलाशी ली तो चालक की सीट के नीचे एक लिफाफा मिला। जांच करने पर उसमें दो किलो चुरापोस्त मिला। इसके बाद पुलिस ने चालक सन्नी कुमार और बलराज निवासी खाजाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ किए जाने के बाद उन्होंने सरदूलगढ़ निवासी सुरजीत से चुरापोस्त लाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें