फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिलाएं तीन नवंबर तक कर सकती हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन्हें राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि ऐसी बालिकाएं जिन्होंने खेल, शिक्षा, सामाजिक कार्य, पौधारोपण, बहादुरी और मीडिया के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है, वे अपना आवेदन 3 नवंबर तक विभाग की ई-मेल एसआरसीडब्ल्यूहरियाणाएटजीमेलडॉटकॉम पर भेज सकती हैं। उन्होंने बताया कि खेलों में सराहनीय योगदान के लिए 20 अवाॅर्ड प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यों के लिए 10, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में 2, मीडिया और लिटरेचर के क्षेत्र में 2, बहादुरी के लिए 3, दिव्यांगों और बाल देखरेख संस्थानों के बच्चों के लिए 5-5 पुरस्कार शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की विजेता बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमश: 5100, 2100 व 1100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें