फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 21.39 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित दो काबू

Sat, 22 Mar 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने दो अलग-अलग मामलों में गांव देसूजोधा से 15.37 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी महिला निवासी गांव देसूजोधा व गांव कालांवाली से 6.02 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी सतीश कुमार निवासी कालांवाली को काबू किया।
विज्ञापन

प्रभारी सीआईए कालांवाली इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी टीम के साथ गांव जोगेवाला बस अड्डे पर मौजूद थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव देसूजोधा बस स्टैंड पर एक महिला नशीला पदार्थ बेचती है। पुलिस सूचना के आधार पर पहुंची तो पुल से आगे गांव की तरफ एक महिला खड़ी दिखाई दी। महिला को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्रवाई की गई।



वहीं, एक अन्य मामले में प्रभारी सीआईए स्टाफ ने एक व्यक्ति से 6.02 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर काबू किया है। आरोपी सतीश कुमार व महिला निवासी देसूजोधा को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर इस हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का भी नाम पता मालूम कर उनको काबू किया जाएगा। आरोपी सतीश के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें