फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सालासर जा रहे गांव नीमला निवासी दो भाइयों को ट्रक ने कचला, मौत

Sat, 23 Sep 2023 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव नीमला से सालासर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे पैदल जत्थे को रावतसर के बरमसर के पास मेगा हाईवे पर एक ट्राले ने कुचल दिया। हादसे में गांव नीमला के दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने हनुमानगढ़ के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। यहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव नीमला से 11 लोगों का जत्था सालासर बालाजी के लिए शुक्रवार को पैदल रवाना हुआ था। शुक्रवार को रावतसर में रात्रि विश्राम करने के बाद जत्था अलसुबह साढ़े 6 बजे बालाजी दरबार के लिए चला था। इस दौरान ट्राले ने जत्थे को टक्कर मार दी। इसमें गांव नीमला निवासी पूर्व सरपंच हरफूल के दो बेटों प्रहलाद (38) व मनोज (32) की मौत हो गई, जबकि मनजीत (34) पुत्र रामदयाल, विक्रम (30) पुत्र रामकुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि हरफूल सिंह के तीन बेटे हैं। मनोज सबसे छोटा और प्रहलाद सबसे बड़ा था। दोनों शादीशुदा थे। प्रहलाद के एक लड़का है और मनोज के एक लड़का और दो लड़कियां हैं। दोनों भाई खेतीबाड़ी करते थे। वहीं घायल मनजीत व विक्रम का इलाज नागरिक अस्पताल हनुमानगढ़ में चल रहा है। दोनों स्थिति नाजुक बनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें