गोरीवाला। दुकान के बाहर शराब पीकर झगड़ा करने से रोकने पर दो भाइयों ने दुकानदार हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मसीतां निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सांवत खेड़ा रोड पर वेल्डिंग की दुकान चलाता है। मंगलवार रात्रि उसकी दुकान के आगे दो भाई तिखू व भिन्दा शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। इसको लेकर कुलदीप सिंह ने उन्हें दुकान के आगे ऐसा न करने के लिए रोका। इसको लेकर दोनों भाई उससे झगड़े पर उतारू हो गए। इसी बीच वह खाना लेने के लिए अपने घर गया। जैसे कुलदीप दुकान पर आया तो तिखू व भिंदा कृपाण लिए खड़े थे और उसे पर वार करने शुरू कर दिए। कुलदीप ने बताया कि हमले की बाद वह जमीन पर गिर गया। चिल्लाने की आवाज को सुनकर उसका भाई व एक अन्य व्यक्ति वहां पर पहुंचे तो दोनों वहां से भाग गए। लहूलुहान हालत में उसे नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि कुलदीप सिंह के बयान के आधार पर तिखू व भिन्दा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद