सिरसा। माधोसिंघाना स्थित सीएचसी की जमीन को खुद की जमीन बताकर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से निर्माण कार्य करवाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सीएचसी अधिकारी ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर झंडा सिंह, एएसआई कृष्णा देवी और आरटीआई कार्यकर्ता सतबीर सिंह पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सीएचसी माधोसिंघाना के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि गांव के ही झंडा राम ने सीएचसी माधोसिंघाना में अपनी जमीन बता वहां पर निर्माण करवा रहा है, जबकि जमीन वर्ष 1964 में ग्राम पंचायत माधोसिंघाना द्वारा सीएचसी को दी गई है। इस मामले में उपरोक्त व्यक्ति के परिवार के सदस्य कृष्णा देवी एएसआई व आरटीआई कार्यकर्ता सतबीर उसकी मदद कर रहे हैं। वह कई बार उन्हें निर्माण कार्य करने पर रोक भी चुके हैं, लेकिन उक्त सदस्य उसका साथ देकर सरकार काम में बाधा डालने का प्रयास कर रहे है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धारा लगा मामला दर्ज किया है।