फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सूरज।
विज्ञापन
सिरसा। सदर व शहर थाना क्षेत्र में अवैध पिस्तोल लेकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस 15 मई को इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव वैदवाला के पास एक युवक अवैध पिस्तोल लेकर घूम रहा है।
विज्ञापन


वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एएसआई सुभाष चंद्र अपनी टीम के साथ वैदवाला की ओर रवाना हुए। गांव के पास ही पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे घेर कर दबोच लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से अवैध पिस्तौल व छह जिंदा कारतूस मिले।

जांच अधिकारी सुभाष चंद्र का कहना है कि पूछताछ करने पर युवक की पहचान शिव कुमार उर्फ गोलू निवासी जंडीवाली गली खैरपुर सिरसा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में हथियार सप्लायर का पता चल गया है। पुलिस की टीम सप्लायर को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकाने पर दबिश दे रही है। कोर्ट ने आरोपी शिव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


आरोपी 15 हजार में खरीदकर लाया था

वहीं, सीआईए सिरसा पुलिस ने खाजाखेड़ा रोड पर एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल सहित काबू किया। आरोपी की पहचान सूरज निवासी सरस्वती कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सीआईए सिरसा पुलिस वीरवार को शहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान खाजाखेड़ा रोड पर पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से अवैध पिस्तौल मिला। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ये पिस्तौल शिवम निवासी खैरपुर से 15 हजार में खरीद कर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें