फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लुभावने ऑफर देकर 80 हजार ठगने वाले दो आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
 पुलिस गिरफ्त मेें  आरोपी वीरेंद्र ।
विज्ञापन
सिरसा। लुभावने ऑफर देकर 80 हजार रुपये का चूना लगाने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को राजस्थान के जयपुर क्षेत्र गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सुरेश बुंकर व वीरेंद्र सिंह निवासी हरमाड़ा जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी सुरेश बुंकर को अदालत के आदेश पर जेल भेजा गया जबकि आरोपी वीरेंद्र सिंह को एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को खैरपुर निवासी रुपेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ दिनों पहले उसके पास स्पेस मनी के नाम से एक अज्ञात लिंक आया था। जैसे ही उसने अज्ञात लिंक पर क्लिक किया तो उस पर कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लुभावना ऑफर आया हुआ था।
पीड़ित व्यक्ति ने पैसे कमाने के लिए जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उसमें जानकारी भरने के लिए कहा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति लुभाने ऑफर के लालच में आकर संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर अपनी बैंक संबंधी सभी प्रकार की डिटेल साझा कर दी। जैसे ही बैंक की जानकारी साझा की उसके खाते से 80 हजार रुपये कट गए। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत साइबर थाना सिरसा में साइबर ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों को राजस्थान के जयपुर क्षेत्र से काबू कर लिया। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें