फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा तस्कर सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 5.46 ग्राम हेरोइन बरामद

Sat, 28 Dec 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने गांव गदराना से नशा तस्कर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 5.46 ग्राम हेरोइन हुई है। आरोपियों की पहचान हरमन सिंह व इकबाल सिंह निवासी गदराना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम गदराना गांव से होते हुए अंडर ब्रिज के पास से जा रही थी। इस दौरान सामने से एक लड़का पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक मुड़कर तेज-तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उससे 5.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी हरमन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह इकबाल सिंह निवासी गदराना से हेरोइन लेकर आया था। पुलिस ने सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें