फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बैठक में शराब पीकर पहुंचा शिक्षक, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

Sat, 28 Dec 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बडागुढ़ा। गांव सुखचैन के सरकारी स्कूल में आयोजित बैठक में एक जेबीटी टीचर नशे की हालत में पहुंच गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक के खिलाफ विभाग के उच्चाधिकारियों व बडागुढ़ा थाना को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी का मेडिकल करवाया तो शराब पीकर आने की पुष्टि हुई। बडागुढ़ा पुलिस ने बीईओ की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं शिक्षा विभाग ने भी आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया।

गांव सुखचैन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राथमिक स्तर के अध्यापकों की क्लस्टर स्तर की मासिक बैठक शुक्रवार को रखी गई थी। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी मनीषा निदीपा भी पहुंची हुई थी। बैठक के दौरान कुरंगावाली के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का जेबीटी टीचर कुलविंद्र सिंह शराब के नशे में पहुंच गया। बीईओ ने जब शिक्षक कुलविंद्र सिंह की हालत देखकर उससे पूछा तो वह कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया पाया। बीईओ ने इस बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया और पुलिस को सूचना दी गई। बडागुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी टीचर का मेडिकल करवाया, जिसमें सिद्ध हुआ कि टीचर ने शराब पी रखी है। बताया जा रहा है कि उक्त शिक्षक अक्सर नशे की हालत में ही विद्यालय में आता था। उसकी इस हरकत को लेकर कई बार समझाया भी गया। यहां तक की उसके परिजनों को भी कुरंगावाली विद्यालय के हेड टीचर ने बताया था। इसके बाद भी कुलविंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
कुछ दिन पूर्व भी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते समय उक्त शिक्षक नशे की हालत में था। इसके बाद ग्राम सरपंच को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया था। उक्त अध्यापक का विद्यालय में शराब पीकर आना लगभग हर रोज का ही कार्य था। इसकी इस हरकत की वजह से विद्यालय स्टाफ भी परेशान था।
::::::::::::::::::::::::::
बॉक्स :-

सुखचैन के विद्यालय में कलस्टर स्तर की बैठक थी। इसमें कुरंगावाली स्कूल का जेबीटी शिक्षक कुलविंद्र सिंह शराब पीकर पहुंचा था। आरोपी का मेडिकल करवाया गया,जिसमें नशा करने की पुष्टि हुई। उक्त टीचर की उनके पास कई बार शिकायतें आई थीं। आरोपी को सस्पेंड करके केस दर्ज करवाया गया था। -मनीष निदीपा, खंड शिक्षा अधिकारी(बडागुढ़ा)।
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::::::::::
बीईओ की शिकायत के बाद पुलिस विद्यालय में पहुंची। टीचर का मौके पर मेडिकल करवाया गया जिसमें पुष्टि हुई कि उसने शराब का सेवन कर रखा है। इसके बाद आरोपी टीशिक्षक कुलविंद्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को बेल पर छोड़ दिया है। -राजेश कुमार, थाना प्रभारी (बडागुढ़ा)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें