फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लड़ाई झगड़े के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। थाना सदर सिरसा पुलिस ने झगड़े और मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों भूपेन्द्र सिंह व हैप्पी निवासी बुर्ज भंगू सिरसा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



पुलिस जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने जानकारी दी कि शिकायत कर्ता महेंद्र निवासी पजुआना सिरसा ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह व उसका साथी हैप्पी निवासी बुर्ज भंगू के पिता पृथ्वी सिंह के साथ हमारे परिवार का लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते 26 सितंबर को आरोपी भूपेन्द्र सिंह व उसका साथी हैप्पी बुर्ज भंगू रोड पर पहुंचे, और मारपीट शुरू कर दी। थप्पड़-मुक्के मारे व जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इस घटना के बाद थाना सदर थाने में उक्त अभियोग दर्ज किया गया है।
शिकायत कर्ता के बयानों के आधार पर थाना सदर सिरसा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान रविवार को भूपेन्द्र सिंह, हैप्पी निवासी बुर्जभंगू को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें