फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 1.88 लाख की साइबर ठगी मामले में दो आरोपी आगरा से गिरफ्तार

विज्ञापन
सिरसा। साइबर क्राइम पुलिस की हिरासत में दोनों आरोपी। पुलिस 
विज्ञापन
सिरसा। टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर एक लाख 88 हजार 833 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोमवार को रामबगचौगान निवासी आरोपी राजा शर्मा व कुबेरपूर, जिला आगरा उत्तर प्रदेश निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि वेदवाला निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आप हमारे टेलीग्राम एप से जुड़कर घर बैठे-बैठे लाखों करोड़ों रुपये कमा सकते हो। इसके लिए आपको कंपनी के बताए हुए टास्क को पूरा करना होगा, जैसे ही टास्क पूरा होगा आपके खाते में पैसे आ जाएंगे।
कुछ समय बाद पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर एक टेलीग्राम लिंक आया जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उस पर टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन चल रहा था। पीड़ित व्यक्ति ने लालच में आकर एक लाख 88 हजार 833 रुपये का निवेश कर दिया और बाद में पैसा निकालने के लिए वेबसाइट पर आए लिंक को क्लिक किया तो टेलीग्राम एप पूरी बंद हो गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस 12 सितंबर 2025 को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें