फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से वांछित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। चौकी चौटाला पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में साइबर सेल की सहायता से दो साल से वांछित आरोपी को सतना (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। गांव अबूबशहर निवासी आरोपी मुकेश कुमार को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि 3 फरवरी 2024 को संदीप कुमार गांव चौटाला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत थी कि 31 जनवरी 2024 को उसका भतीजा विवेक कुमार गांव चौटाला के मुख्य बाजार से घर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह अपने घर के नजदीक पहुंचा तो आरोपियों ने उसपर डंडे व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के बयान व एमएलआर रिपोर्ट के आधार हत्या प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें