फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पांच माह से धूल फांक रहे 4604 आवेदकों के हैप्पी कार्ड

Fri, 20 Feb 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा बस स्टैंड परिसर में स्थित कार्यालय में रखे हैप्पी कार्ड। संवाद
विज्ञापन
सिरसा और डबवाली बस स्टैंड परिसर पर रखे हुए हैं, कार्डधारक नहीं दिखा रहे रुचि
विज्ञापन

फोटो : 02
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क 1,000 किलोमीटर सफर करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना के तहत जिले में कुल एक लाख नौ हजार 443 कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इसमें से एक लाख चार हजार 527 आवेदकों ने कार्ड हासिल कर लिए हैं। वहीं, 4 हजार 604 कार्ड अब भी बस स्टैंड परिसर स्थित हैप्पी कार्ड कार्यालय में धूल फांक रहे हैं।
रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि पिछले पांच माह से आवेदकों के कार्ड यहां पड़े हुए हैं। चार हजार 604 आवेदक कार्ड लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। आवेदकों को चार से पांच बार फोन कर जानकारी देने का प्रयास भी किया गया लेकिन अधिकतर मोबाइल नंबर बंद ही आते हैं। सिरसा डिपो से मिले आंकड़ों के अनुसार, सिरसा डिपो में 87,022 और डबवाली सब डिपो में 22,421 लाभार्थियों के कार्ड बन पाए हैं। इसमें से सिरसा और डबवाली सब डिपो में अब भी 4,604 हैप्पी कार्ड धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है हैप्पी कार्डों का विवरण
सिरसा डिपो
हैप्पी कार्ड बने : 87022
वितरण किए : 82913
बचे हुए : 4109
डबवाली सब डिपो
हैप्पी कार्ड बने : 22421
वितरण किए : 21926
बचे हुए : 495
वर्सन :
सिरसा डिपो व डबवाली सब डिपो के लिए कार्ड बन कर हमारे पास आए हुए हैं। वितरण कार्य चल रहा है। 4604 आवेदकों के कार्ड बन कर अब भी तैयार रखे हैं। फोन मिलाने पर उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। आवेदकों से अपील है कि बस स्टैंड परिसर में स्थित कार्यालय में आकर अपना कार्ड हासिल करें।
-राकेश, क्लर्क, हैप्पी कार्ड कार्यालय सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें