फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: वैदवाला के पास पलटा काले तेल से भरा ट्रक, अगला टायर फटने से हुआ हादसी

Sat, 12 Aug 2023 01:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा बीते दिन शुक्रवार को बठिंडा से ट्रक में काला तेल भरवाने के बाद चालक उसे गुजरात लेकर जा रहा था। ऐसे में नेशनल हाईवे पर स्थित गांव वैदवाला के पास ट्रक का अगला टायर फट गया। जिसके कारण ट्रक हाईवे के साथ सर्विस रोड पर उतर गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के साथ लगते गांव वैदवाला में रात 11 बजे काले तेल से भरे एक ट्रक का टायर फटने से नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर पलट गया। जिसके कारण ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और रोड पर तेल बिखर गया। मामले की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार बीते दिन शुक्रवार को बठिंडा से ट्रक में काला तेल भरवाने के बाद चालक उसे गुजरात लेकर जा रहा था। ऐसे में नेशनल हाईवे पर स्थित गांव वैदवाला के पास ट्रक का अगला टायर फट गया। जिसके कारण ट्रक हाईवे के साथ सर्विस रोड पर उतर गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इसके कारण चालक को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जबकि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और काफी तेल भी रोड पर बिखर गया। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को बाहर निकाला। वहीं पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। वहीं  ट्रक मालिक आशा कुमार ने बताया कि ट्रक का टायर फटने से हादसा हुआ है। जिसके कारण काफी नुकसान हो गया है। हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें