फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ससुराल जनों से परेशान होकर एक युवक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक पिछले दो माह से न्यू हाउसिंग बोर्ड में किराये के मकान में रहा रहा था। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सास, ससुर व पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बाडोपट्टी निवासी राजेेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा बेटा 24 वर्षीय विक्की मेहनत मजदूरी का काम करता था। विक्की की शादी करीब चार वर्ष पूर्व सिरसा के शक्ति नगर निवासी एक युवती के साथ हुई थी। विक्की के एक पुत्र व पुत्री है। राजेंद्र ने बताया कि विक्की पिछले करीब दो महीने से सिरसा आया हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुत्रवधू जबरदस्ती विक्की को सिरसा लेकर आई हुई थी तथा अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसकी पिटाई करते व यहीं रहने के लिए मजबूर करते थे।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे विक्की का उसके भतीजे सुनील के पास फोन आया और कहा कि वह शाम को घर वापस आएगा तथा पुत्रवधू के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह साथ नहीं आएगी। इसके कुछ देर बाद करीब 10.30 बजे उन्हें सूचना मिली की विक्की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर मृतक के सास, ससुर व पत्नी पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक अभेराम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें