फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बेटे की मौत के बाद परेशान पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 19 Jan 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बेटे की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने शनिवार शाम को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोशाला माेहल्ला की गली नंबर दो निवासी सुभाष चंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
रमेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई सुभाष चंद्र टायर पंक्चर लगाने का काम करता था। उसके दो बेटे थे। उनमें से बड़े बेटे की कुछ समय पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से सुभाष चंद्र परेशान चल रहा था। शनिवार शाम को उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें