फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए आठ व नौ को होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 20 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में होंगे। इस प्रतियोगिता में सात प्रतिस्पर्धी खेलों और दो डेमो खेलों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन फेज-1 ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। खिलाड़ियों का ट्रायल आठ व नौ जनवरी को लिया जाएगा।
विज्ञापन



जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि ट्राइबल वर्ग से जुड़े खिलाडिय़ों के चयन के लिए आठ व नौ जनवरी को ट्रायल होगा, जोकि पंचकूला, पलवल, गुरुग्राम, अंबाला, यमुनानगर और रोहतक में होंगे। ट्रायल में चयनित एथलीटों के नाम 20 जनवरी तक भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ट्रायल का आयोजन विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। हॉकी और फुटबॉल के ट्रायल 8 जनवरी को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में होंगे। एथलेटिक्स का ट्रायल आठ जनवरी को जिला खेल अधिकारी कार्यालय, गुरुग्राम में तथा इसी दिन तैराकी का ट्रायल जिला खेल अधिकारी कार्यालय, अंबाला में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं आर्चरी के ट्रायल 9 जनवरी को जिला खेल अधिकारी कार्यालय, पलवल और भारोत्तोलन के ट्रायल जिला खेल अधिकारी कार्यालय, यमुनानगर में होंगे। कुश्ती के ट्रायल 9 जनवरी को जिला खेल अधिकारी कार्यालय, रोहतक में संपन्न होंगे। उन्होंने सभी पात्र खिलाडिय़ों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचें, ताकि चयन प्रक्रिया में भाग लेकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें