फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवा बने पर्यावरण प्रहरी, पौधे रोप कर रच रहे हरियाली की कहानी

विज्ञापन
ओढां। पैरा एथलीट ज्योति को पौधा भेंट कर सम्मानित करते समिति के सदस्य। (समिति)
विज्ञापन
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पर्यावरण सुधार समिति का गठन किया है। 10 सदस्यीय यह समिति न केवल लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही है, बल्कि स्वयं भी पौधरोपण कर उनकी नियमित देखभाल कर रही है।
विज्ञापन


समिति के गठन के बाद बीते दो वर्षों में अब तक करीब तीन हजार पौधे रोपे जा चुके हैं। इन पौधों की समय-समय पर सिंचाई व संरक्षण की जिम्मेदारी भी समिति स्वयं निभा रही है। गांव के युवाओं के इस प्रयास की ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी खूब प्रशंसा हो रही है।समिति के सदस्य राजेंद्र वर्मा ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से पहले पांच युवाओं ने मिलकर समिति का गठन किया था।
उनके कार्यों से प्रेरित होकर धीरे-धीरे अन्य युवा भी इससे जुड़ते चले गए और आज यह समिति पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण के दौर में पेड़-पौधों की आवश्यकता और भी बढ़ गई है, इसलिए सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बेनीवाल ने युवाओं की इस पहल को बेहद सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत ऐसे समाजसेवी कार्यों में युवाओं के साथ है और हरसंभव सहयोग करती रहेगी।
विज्ञापन

विभिन्न अवसरों पर पौधे भेंट करने की अनूठी पहल
पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समिति ने एक विशेष मुहिम भी चला रखी है। इसके तहत ग्राम पंचायत के सहयोग से जन्मदिन, शादी, सालगिरह व अन्य शुभ अवसरों पर लोगों को पौधे भेंट किए जाते हैं और उन्हीं के हाथों से पौधारोपण करवाया जाता है। साथ ही पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी देखरेख करने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। समिति की ओर से अब तक गांव में सैकड़ों पौधे वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा रामबाग, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वृद्धाश्रम, तालाब के पास, मंदिर, मोड़ी जोहड़ी, फिरनी सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर फलदार, फूलदार व छायादार पौधे रोपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें