डबवाली। चौकी चौटाला पुलिस ने वन विभाग के गंग नहर किनारे खड़े शीशम के पेड़ चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी हुए 24 पेड़ भी बरामद किए हैं। आरोपी जगजीत सिंह उर्फ काका जोतांवाली से गिरफ्तार किया है।
प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि 9 फरवरी को दीपक खासा वन रक्षक अबूबशहर बीट व हरि सिंह इन्चार्ज ब्लाक अबूबशहर ने बयान दिया कि 2 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि 1 और 2 फरवरी की रात को उक्त आरोपी द्वारा गंग नहर आर.डी. 6-7 बाईं साइड व 12-13 दाएं साइड से वन विभाग के 24 छोटे व मोटे शीशम के पेड़ काट लिए गए ।
आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई दलबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया । संवाद