फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में धमाका, आधा सिरसा शहर अंधेरे में डूबा

Thu, 28 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच लग रहे बिजली के कट लोगों को जले पर नमक छिड़कने जैसे लग रहे हैं। मेंटीनेंस के नाम पर कई गई घंटे आपूर्ति ठप रखी जाती है फिर भी मंगलवार रात को बरनाला रोड टिब्बा स्थित बिजलीघर में तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई और आधा शहर अंधेरे मे डूब गया। दमकल कर्मी आग बुझाने में कामयाब नहीं हुए तो मिट्टी डालकर आग बुझाई। इस दौरान लोगों ने गलियों और सड़कों में खड़े होकर समय गुजारा। करीब दो घंटा बाद आपूर्ति बहाल हुई पर कट फिर भी जारी रहे।   
विज्ञापन


पिछले तीन चार दिनों से गर्मी अपने तेवर तीखे बनाए हुए हैं। बिजली आपूर्ति रहने से कुछ राहत मिलती है पर जैसे ही कट लगता है तो लोग पसीने से तरबतर हो जाते हैं। मंगलवार रात करीब दस बजे बरनाला रोड टिब्बा स्थित बिजलीघर में तेज धमाके के साथ सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) में आग लग गई और देखते ही कमरे में आग फैल गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई और कुछ मशीनों को बंद किया।

बताया गया कि एक सीटी में करीब 80 लीटर तेल होता है। ट्रांसफार्मर गर्म होते ही फट गया और उससे बहते तेल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगी। सूचना पर दो दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाद में दमकल और बिजली निगम कर्मचारियों ने आग पर मिट्टी डालनी शुरू की। तेल पर मिट्टी डलते ही आग बुझ गई बाकी का काम दमकल कर्मचारियों ने पूरा कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि इस सीटी से बेगू और सिरसा शहर की आपूर्ति जारी होती है। इसमें आग लगते ही करीब आधा शहर अंधेरे में डूब गया। जिस समय आग लगी उस समय हवा ठंडी थी पर कमरों में उमय थी ऐेसे में लोग कमरों से बाहर निकलकर गलियों और सडकों पर टहलने लगे। लोग फोन पर कारण जानने के लिए लगे रहे पर बिजली निगम शिकायत केंद्र में फोन मिलना ही बहुत बड़ी बात है। करीब दो घंटा बाद आपूर्ति बहाल की गई। तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस बारे में बिजली निगम अधिकारियों ने कहा कि नुकसान तो हुआ है पर अच्छी बात ये है कि बहुत बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें