फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: त्योहारी सीजन में व्यापारी नहीं करेंगे गुणवत्ता से समझौता

विज्ञापन
सिरसा। करियाना मर्चेंट एसोसिएशन के सदस्य बैठक के दौरान मौजूद । एसोसिएशन
विज्ञापन
सिरसा। किराना मर्चेंट एसोसिएशन सिरसा के व्यापारी प्रतिनिधियों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हीरालाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा का व्यापारी पहले भी और आगे भी ईमानदारी से अपना व्यापार कर रहा है। त्योहारी सीजन में व्यापारी गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन


शर्मा ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि आगामी समय में आने वाले त्योहारों में दशहरे व दीपावली के पर्व पर स्वच्छ एवं शुद्ध सामान बेचें। किसी भी ग्राहक को किसी भी प्रकार की शिकायत न आने दें। उन्होंने किराना से संबंधित आने वाली समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को भी ये चेताया कि अपने स्वार्थ के लिए किसी व्यापारी को नाजायज तौर पर तंग या परेशान किया तो व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा।

जिला प्रधान सतीश शर्मा ने पूर्ण रूप से विश्वास दिलाया कि किराना का सामान बेचने वाले सभी व्यापारी सामान की गुणवत्ता का ध्यान रखेंगे, इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। सभी किराना से संबंधित व्यापारी भाइयों से अनुरोध किया गया कि जिनके लाइसेंस नहीं बने हैं, वो अपने लाइसेंस तुरंत बनवा लें।
विज्ञापन


जिनके लाइसेंस बने हुए हैं, वे अपने लाइसेंस दुकानों में लगाकर रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सतीश शर्मा व वेदभूषण गर्ग ने हीरालाल शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर महासचिव परमानंद कक्कड़, उपप्रधान वेदभूषण गर्ग, उपप्रधान मनोहरलाल गंभीर, सुधीर जैन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें