फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार व्यक्ति की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा। गांव पंजुआना के पास कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रैक्टर चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खैरेकां निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह राजकुमार तथा नारायण सिंह निवासी भावदीन के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान भरकर चोरमार जा रहा था। पंजुआना के पास पीछे से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वे तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने नारायण सिंह को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक महेंद्र सिंह के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें