फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छात्रवृत्ति के लिए दी परीक्षा, गणित व रीजनिंग के आसान सवालों से मिला सुकून

Sun, 30 Nov 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा।सिरसा।एनएमएमएस परीक्षा देने के लिए केंद्र में लाइन बनाकर जाते  हुए विद्यार्थी । संवाद
विज्ञापन
सिरसा। राष्ट्रीय आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग मेधावी विद्यार्थियों के राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले के कुल 4,186 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3535 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 651 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन


परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चली। इस दौरान अधिकारियों ने शिक्षा विभाग की ओर से की गई तैयारियों और व्यवस्था की भी जांच की। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का माहौल पूरी तरह सुचारू रहा। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था और किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आई।

परीक्षा से बाहर निकलते कई विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर पिछले वर्षों की तुलना में आसान लगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। केंद्रों पर ड्यूटी पर मौजूद पर्यवेक्षकों ने भी बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई और किसी तरह की अनियमितता नहीं पाई गई। हालांकि, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड परीक्षा केंद्र पर बुनियादी सुविधा की कमी ने विद्यार्थियों को परेशानी में डाल दिया। यहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण अनेक छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि यही स्कूल परीक्षा का कंट्रोल रूम भी बनाया गया था। इसके बावजूद पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई।
विज्ञापन


-

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

परीक्षा के दौरान बीईओ, जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी हरीश चावला और अन्य अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीमों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए एनएमएमएस परीक्षा में शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित तरीके से जमा कराया गया है और आगे की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समय पर पूरी की जाएगी।


कोट्सगणित वाले सवाल उम्मीद से आसान थे। कोई भी ऐसा सवाल नहीं था जिसे छोड़ना पड़े। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई।
- पवन कुमारी, परीक्षार्थी।


एमएटी सेक्शन थोड़ा लंबा लगा, लेकिन मुश्किल नहीं था। हमने जैसे अभ्यास किया था, उसी पैटर्न पर था।
- रमन कुमार, परीक्षार्थी।



परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं आई। सेंटर पर भी माहौल ठीक था। पेपर आसान था और समय से पहले खत्म कर लिया।
- संदीप कुमार, परीक्षार्थी।



पेपर अच्छा आया, पर यहां पानी न होने से दिक्कत हुई। वरना पेपर बिल्कुल आसान था।
- हैप्पी, परीक्षार्थी।



रीजनिंग वाले सवाल बहुत सिंपल थे। बस थोड़ा समय मैनेज करना पड़ा। कुल मिलाकर पेपर टफ नहीं था।
- रचना, परीक्षार्थी।



पेपर में वो ही टॉपिक आए जो हमने पढ़े थे। डर तो बहुत था, लेकिन अंदर जाकर लगा कि सब आसान ही है।
- जसकरण, परीक्षार्थी।

-
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिलेभर से 3,535 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 651 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पीने के पानी का न होना ऐसा कोई मामला हमारे सामने नहीं आया।
- प्रियदर्शन, जिला गणित विशेषज्ञ, सिरसा।

-

राष्ट्रीय आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग मेधावी विद्यार्थियों के राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) योजना विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। ठससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

- सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें