फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गले के संक्रमण के मरीज बढ़े, ईएनटी ओपीडी पर बढ़ा दबाव

विज्ञापन
सिरसा। इलाज के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और तापमान में गिरावट का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। नागरिक अस्पताल में गले के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गले के संक्रमण के कारण मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में तैनात ईएनटी चिकित्सक के अनुसार प्रतिदिन लगभग 100 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जिनमें करीब 40 फीसदी मरीज गले के संक्रमण और बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। शेष 60 फीसदी मरीज कान, नाक व अन्य ईएनटी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
चिकित्सक ने बताया कि गले के संक्रमण से पीड़ित मरीजों के उपचार में लगभग 7 से 10 दिन का समय लग रहा है। इसका मुख्य कारण मौसम में बढ़ती ठंड और तापमान में लगातार गिरावट है। ठंड के मौसम में ठंडा खाने-पीने और ठंड लगने से बुखार व गला खराब होने की समस्या अधिक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर तीन में स्थित ईएनटी ओपीडी पर रोजाना मरीजों की भीड़ बनी रहती है। कुछ मरीजों की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें भर्ती भी करना पड़ रहा है। यही स्थिति निजी अस्पतालों में भी देखने को मिल रही है, जहां गले के संक्रमण से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण उपचार के लिए कतारें लग रही हैं।

बच्चे सहित युवा भी शामिल
चिकित्सक ने बताया कि गले के संक्रमण के इलाज के लिए बच्चों के साथ युवा भी आ रहे हैं। इनमें गले के संक्रमण में गले में दर्द, गले में सूजन व गले के अंदर छाले आदि हो जाते हैं, जिससे बोलने व खाने-पीने में भी समस्या आती है।

बचाव के लिए उपाय
- घर से बाहर निकलते समय ठंड से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनें।
- छोटे बच्चे, बुजुर्ग और सुबह की सैर से परहेज करें।
- गुनगुने पानी से गरारे और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि गले की सूजन कम हो।
- घर के अंदर एयर प्यूरीफायर या पौधे रखें, यह फेफड़ों को राहत देंगे।
- धूल मिट्टी से बचें, घर की सफाई नियमित करें।
- सांस लेने में दिक्कत, लगातार खांसी, तेज बुखार या गले में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
-
जिले के मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। कई लोग इसकी चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। वायरल के कारण गले में संक्रमण और खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे मरीजों को दवा के साथ ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. पंकज कुमार, ईएनटी चिकित्सक, नागरिक अस्पताल, सिरसा।

सिरसा। इलाज के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें