फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिलास्तरीय युवा ग्राम पंचायत में राजकीय विद्यालय गुडियाखेड़ा की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
सिरसा।जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए विद्यार्थी। फाइल फोटो
विज्ञापन
सिरसा। जिले में आयोजित जिलास्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कड़े मुकाबले के बाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुड़ियाखेड़ा प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरेकां द्वितीय और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबूबशहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


डिंग डाइट की ओर से सबसे पहले स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद खंडस्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके विजेता विद्यार्थियों ने जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्रामीण विकास, पंचायती राज व्यवस्था, सामाजिक सहभागिता और नेतृत्व क्षमता से जुड़े विषयों पर अपनी प्रभावी प्रस्तुति दी।

ये विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो आगामी दिनों में करनाल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली और ग्रामीण समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों ने पंचायत की बैठकों का सजीव मंचन किया, जिसमें सरपंच, पंच, सचिव और ग्रामीणों की भूमिका निभाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। निर्णायक मंडल ने विषय की समझ, संवाद शैली, टीमवर्क, प्रस्तुति कौशल और समाधान की व्यवहारिकता के आधार पर टीमों का मूल्यांकन किया।



विकास की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाने के लिए किया विचार

परिणामों की घोषणा करते हुए आयोजकों ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम ने ग्रामीण विकास की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के व्यावहारिक सुझाव देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। द्वितीय स्थान पर रही टीम ने महिला सहभागिता और स्वच्छता अभियान पर प्रभावी प्रस्तुति दी, जबकि तृतीय स्थान पर रही टीम ने युवाओं की भूमिका और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विद्यालय प्राचार्यों और शिक्षकों ने विजेता टीमों को बधाई दी और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक सोच को मजबूत करती हैं। उन्होंने यह भी आशा जताई कि जिले की टीमें राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और विजेता टीमों को करनाल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मार्गदर्शन व प्रशिक्षण देने की घोषणा की गई।





जिले में आयोजित जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम के दौरान तीन टीमों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया है। अब टीमें राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


-
डॉ. अनिल बिश्नोई, नोडल अधिकारी, डिंग डाइट, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें