फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने कार आगे लगाकर छीने 2 हजार रुपये, एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के दशहरा ग्राउंड के निकट आल्टो कार सवार तीन युवकों ने पिकअप को रुकवाकर एक व्यक्ति से दो हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि गाड़ी सवार तीन युवकों में से एक ने खाकी वर्दी पहनी हुई थी। जब युवक रुपये छीनकर भागने लगे तो पिकअप सवार लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो कार में सवार होकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए युवक की पहचान विजय निवासी कल्याण नगर गली नंबर एक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव माखा निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि व किराये पर पिकअप चलाता है। रात को पिकअप में तीन भैंसें चढ़ाकर वह रावतसर जा रहा था। उसके साथ पवन कुमार व अमनदीप निवासी कुसला, पंजाब भी थे। दशहरा ग्राउंड के निकट उनकी गाड़ी को आल्टो गाड़ी चालक पीछे से लाइट व हॉर्न दे रहा था। उसने अपनी गाड़ी में साइड में कर उसे साइड दे दी। तभी गाड़ी सवार लोगों ने अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे लाकर रोक दी। गाड़ी में सवार तीनों युवक नीचे उतरकर आए और कहने लगे कि वे कब से हॉर्न व लाइट दे रहे हैं गाड़ी क्यों नहीं रोकी। तीनों युवकों में से एक ने खाकी वर्दी पहनी हुई थी। एक युवक ने पवन की जेब से जबरन दो हजार रुपये निकाल लिए। जब तक उन्हें माजरा समझ में आता तो तीनों युवक गाड़ी में सवार होकर भागने लगे। उन्होंने मिलकर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो गाड़ी में सवार होकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें