फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अहमदाबाद जम्मू तवी ट्रेन से सफेद कपड़े में तीन सेमी ऑटोमेटिक गन व 6 मैगजीन मिले

विज्ञापन
डबवाली रेलवे पुलिस द्वारा पकड़े गए ह​थियार ।
विज्ञापन
डबवाली। अहमदाबाद जम्मू तवी ट्रेन में मंगलवार को काले चमडे के बैग में सफेद कपड़े में लिपटे हुई तीन सेमी ऑटोमेटिक गन व 6 मैगजीन बरामद हुई है। रेलवे पुलिस जब हथियारों की जांच की तो उसमें स्टॉर का लॉगो लगा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हथियार दूसरे देश से आए हुए हैं। ऐसे लॉगों के हथियार आना कोई बड़ी साजिश लग रही है। सिरसा जिला जीआरपी ने मुख्यालय को सूचित कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी थानों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन



डबवाली जीआरपी चौकी प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि अहमदाबाद जम्मू तवी 19223 नंबर गाड़ी नियमित रूप से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर आती है। मंगलवार सुबह ट्रेन रेलवे स्टेशन पर 6 बजकर 6 मिनट पर पहुंची। इस दौरान एसआई अमरचंद , एसआई भीम सेन, हेड कांस्टेबल विष्णु अपनी रुटीन चैकिंग कर रहे थे। जब टीम के सदस्यों ने इंजन के साथ बने कैबिन की जांच की तो उन्हें सीट के नीचे एक काला रंग का चमड़े का बैग नजर आया। टीम ने डिब्बे में बैठे अन्य यात्रियों से बैग के बारे में पूछा तो सभी ने इनकार कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दो मिनट का वक्त पूरा होने पर ट्रेन धीरे धीरे चलने लगी। इसके साथ ही उन्होंने बैग नीचे उतरा लिया। बैग को रेलवे प्लेटफार्म पर खोला तो उसमें सफेद कपड़े में लिपटे हथियार मिले। बैग की तलाशी ली उसमें तीन सेमी ऑटोमेटिक गन व 6 मैगजीन लोड मिली। बैग में सफेद कुर्ता पजामा भी बरामद हुआ। बैग के ऊपर कोई नाम या अन्य चीज दर्ज नहीं थी। जिससे की बैग मालिक का पता चल सके।


गन पर है स्टॉर का सिंबल
चौकी प्रभारी ने बताया कि गन के ऊपर लाल रंग में स्टॉर अंकित है। ऐस ऐसा लगता है कि यह दूसरे देश से सप्लाई हुए हथियार हैं। यह जांच का विषय है कि त्योहारी सीजन में इन हथियारों की सप्लाई कहां की जानी थी। डबवाली के रास्ते यह हथियार पंजाब या जम्मू में कहां सप्लाई होने थे। उच्चाधिकारियों को संपूर्ण जानकारी दे गई है। जिस तरह से हथियार नजर आ रहे हैं या शायद पाकिस्तान के हो सकते हैं। सिरसा जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



बॉक्स
गुजरात या राजस्थान कहां से आए हथियार
अहमदाबाद से डबवाली से दूरी एक हजार 19 किलोमीटर बनती है। गुजरात व राजस्थान होकर यह गाड़ी गुजरती है और पंजाब के रास्ते जम्मू जाती है। ऐसे में यह हथियार गुजरात या राजस्थान से आए हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें