फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने वृद्धा से छीनी सोने की बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। बाइक सवार तीन बदमाश शहर के वार्ड नंबर पांच की एक वृद्धा की बालियां झपटी कर मौके से फरार हो गए। वृद्धा मंगलवार सुबह पांच बजे शहर के साथ पंजाब क्षेत्र में स्थित डेयरी से दूध लेने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

65 वर्षीय कृष्णा देवी ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 5 बजे दूध लेने जा रही थी कि एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। इनमें से दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर कान में पहनी सोने की दोनों बालियां झपट लीं और मौका से फरार हो गए। सूचना मिलने पर गोल बाजार पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोने की दोनों बालियों का वजन करीब आधा तोला है। इस छीना-झपटी में उसे चोट भी लगी है। पुलिस चौकी के प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह पंजाब का क्षेत्र है। इसके चलते शिकायत पंजाब की पुलिस चौकी किलियांवाली के मुंशी को फोन कर कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें