फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौत

Wed, 23 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय चौ. मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय के नजदीक मंगलवार दोपहर हुई एक सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे सिरसा स्थित नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा ले जाया गया है।
विज्ञापन



जानकारी अनुसार खंड के गांव पोहड़का निवासी करीब 55 वर्षीय ओमप्रकाश मेघवाल अपनेे बेटे 30 वर्षीय रोहताश और  रिश्तेदार बचैर निवासी 35 वर्षीय रामदेव के साथ बाइक पर सवार होकर ऐलनाबाद आ रहे थे। जैसे ही एक कॉलेज के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे 55 वर्षीय ओमप्रकाश व उसकी साली के लड़के रामदेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ओमप्रकाश का बेटा रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों व राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों को अस्पताल पहुंचाया।




बताया जाता है कि गंभीर रुप से घायल रोहताश  सिरसा में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है जबकि मृतक रामदेव गांव बचेर का। अचानक हुई इस दुर्घटना से उनके गांव कोहराम मचा हुआ है। सोमवार व मंगलवार के बीच अब तक छह लोग सड़क दुर्घटना में मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें