संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में हेयर सैलून में घुसकर 7-8 लोगों ने तीन युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक घायल हो गए। हमलावरों ने सैलून में भी तोड़फोड़ की। ओढां पुलिस ने घायल युवक जगनदीप की शिकायत पर तीन नामजद सहित 4-5 लोगों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल जगनदीप ने बताया कि उसका पन्नीवाला मोटा में हेयर सैलून है। 11 दिसंबर की सायं वह, उसका भाई सुखदीप व चचेरा भाई देवेंद्र तीनों सैलून पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव भागसर का वकील, पटवारी, विजय और 4-5 अन्य लोग तलवार व कापे लेकर सैलून में घुसे और उस पर हमला कर दिया।
जब उसके भाइयों ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने सैलून में तोड़फोड़ भी की। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल जगनदीप के मुताबिक आठ दिसंबर की रात्रि आरोपी पटवारी के साथ उसकी गांव में कहासुनी व हाथापाई हुई थी। इसके चलते पटवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है।