फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 किलो चूरापोस्त और 380 ग्राम अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा और नाथूसरी चौपटा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान दो मामले में 14 किलो चूरापोस्त और 380 ग्राम अफीम के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में चोपटा क्षेत्र के गांव बकरियांवाली से दो बाइक सवार व्यक्तियों को साढे़ 14 किलो चूरापोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रामस्वरूप, राजपाल निवासी बकरियांवाली के रुप में हुई है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए नाथूसरी चोपटा पुलिस थाना प्रभारी सत्यवान सिंह ने बताया कि गांव बकरियांवाली के पास साढे़ 14 किलो चूरापोस्त के पकड़े गए रामस्वरूप व राजपाल ने पूछताछ में बताया कि वह चूरापोस्त हनुमानगढ़ निवासी संदीप से खरीद कर लाए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एक दूसरे मामले में नाथूसरी चोपटा पुलिस ने तहसील कार्यालय के पास मनीराम तहसील मेड़ता जिला नागौर राजस्थान से 380 ग्राम अफीम पकड़ी। पूछताछ में मनीराम ने बताया कि यह अफीम प्रेम निवासी भादरा जिला हनुमानगढ़ से खरीद कर लाया है। नाथूसरी चौपटा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें