फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: होटल की रेटिंग देने की एवज में पैसे का लालच देकर युवक से हजारों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव नुहियांवाली निवासी एक युवक से साइबर ठग ने होटल की रेटिंग देने की एवज में पैसे देने का लालच देकर हजारों की ठगी कर ली। युवक की ओर से इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज करवाए जाने के बाद ओढां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में सुरजपाल निवासी गांव नुहियांवाली ने बताया कि 21 मार्च को उसके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसमें लिखा था कि हम आपको होटल का लिंक भेजेंगे जिसे खोलकर आपको होटल की रेटिंग देनी है, जिसके लिए आपको पैसे मिलेंगे। इसके बाद उसने लिंक ओपन कर रेटिंग दी तो उसके बदले में उसे 150 रुपये मिले।
सुरजपाल के मुताबिक, फिर उसकी उक्त लोगों से टेलीग्राम पर बात हुई जहां उसने उक्त लोगों को एक हजार रुपये भेजे जिस पर आगे से उन्होंने उसे वापस 1,410 रुपये भेजे। फिर उसने उक्त लोगों को चार हजार रुपये भेजे जिस पर आगे से उन्होंने उसे 5,210 रुपये भेजे। शिकायतकर्ता के मुताबिक फिर उसने दो बार में 7 हजार व 15 हजार रुपये भेजे।
विज्ञापन

आगे से उक्त लोगों ने 30 हजार रुपये और भेजने की डिमांड की, लेकिन उसने नहीं भेजे। उसे पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। इसके बाद उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। सुरजपाल ने बताया कि ठग ने उसके साथ 20 हजार रुपये की ठगी की है। साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज पीएसआई अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें