फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पांच वर्ष के मुकाबले इस बार सबसे कम मिले डेंगू मरीज

Mon, 23 Sep 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए आर​क्षित किए गए बैड। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के चलते पिछले पांच साल से डेंगू और मलेरिया के मामलों में कमी आई है। इस वर्ष अब तक बीते पांच वर्षों के मुकाबले सबसे कम मरीज मिले हैं। हालांकि विभाग अब भी इस ओर विशेष ध्यान दे रहा है। विभाग की 55 टीमें फील्ड में उतरकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लारवे की जांच कर रही हैं।
2024 में अब तक डेंगू के पांच और मलेरिया के पांच केस आए हैं। जिले में अब तक डेंगू आशंकित 500 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 100545 लोगों की स्लाइड्स बनाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया रोगियों के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में 60 बेड आरक्षित किए हैं।
विज्ञापन

मौसम में आ रहे बदलाव के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमें हाई अलर्ट पर हैं। स्वास्थ्य विभाग की 55 टीमें घरों में जाकर लारवे की जांच कर रही है और लोगों को जागरूक कर रही है। अब तक की जांच में टीमों को 1300 घरों में लारवा मिला है। इन घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर फिर से लारवा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।



वायरल बुखार के साथ हो रहा डायरिया
नागरिक अस्पताल में वायरल मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। रोजाना 100 से 120 बुखार के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते बुखार, जुकाम, खांसी, दस्त लगने के उपचार को लेकर मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। पानी उबालकर ठंडा करके पीएं, बाहर का खाना न खाएं, हाथ धोकर ही खाएं, बासी खाना खाने से बचें। मसालेदार चीजें न खाएं। पूरी बाजू के कपड़े पहने।

हाई रिस्क क्षेत्र में करवाई जा रही फॉगिंग
नगर परिषद की ओर से जिले में फॉगिंग व स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क एरिया में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। शहर में एक बार 31 वार्डों में फोगिंग का कार्य पूरा कर दिया गया है। जिले की सभी 350 के करीब पंचायतों को डेंगू व मलेरिया को लेकर अभियान चलाने के पूर्व में आदेश जारी हो चुके हैं।


एक सप्ताह में 50 लोगों को दिए नोटिस


स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्सकों के साथ आशा वर्कर और सीएचसी व पीएचसी का स्टाफ शामिल है। इनमें 40 डीबीसी भी शामिल हैं। जांच के दौरान पिछले एक सप्ताह में लगभग 50 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

बीते चार वर्षों का रिकॉर्ड

वर्ष, मरीज, नोटिस, स्लाइड

2020, 8, 1900, 1,20000

2021, 8, 3268, 186774

2022, 7, 1830, 17177

2023, 7, 1800, 31000



मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। पीएचसी और सीएचसी के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। लारवा मिलने पर लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। फॉगिंग को लेकर पंचायतों को पत्राचार किया गया है। शहर में एक बार फॉगिंग करवाई जा चुकी है। कुछ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्वयं दवा का छिड़काव करती है। - डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें