फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसान से 1.67 लाख रुपये लूटने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। किसान के साथ हुई लूट की वारदात में शामिल डबवाली की कबीर बस्ती निवासी अजय कुमार को एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली ने पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव तलवंडी भाई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सेल प्रभारी एसआई सूबे सिंह ने बताया कि 29 मई 2025 को गांव डबवाली निवासी हाकम सिंह रात 11 बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर खराब हो गया। इसी दौरान तीन युवक वहां पर आए और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपी उससे 1.67 लाख रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने 31 मई को अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के गांव बनवाला अनुका निवासी शमिंदर सिंह निवासी और गांव सकता खेड़ा निवासी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों से पुलिस ने लूटी गई राशि भी बरामद कर ली थी। रविवार को पुलिस को वारदात में शामिल तीसरे आरोपी अजय के बारे में अहम सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे तलवंडी भाई से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें