सिरसा। नागरिक अस्पताल के पास एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो साल बाद तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश उर्फ जोनी निवासी जडंवाली गली सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि हत्याकांड में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में रविंद्र निवासी डिफेंस कॉलोनी की शिकायत पर 4 अक्तूबर 2022 को शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया था।सीआईए सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर तीसरे आरोपी आकाश उर्फ जॉनी को हिसार रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। संवाद