फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे चोर

विज्ञापन
तोड़ा गया एटीएम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा-भादरा मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा के निकट पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने में चोर नाकाम रहे। सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त एटीएम देखकर पुलिस व बैंक प्रबंधक को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरसा-भादरा मार्ग पर पुराने डेरा सच्चा सौदा से कुछ दूरी पर रोड किनारे पीएनबी की एटीएम है। इस एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। वीरवार देर रात 2:30 बजे चोर एटीएम केबिन में घुसे और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद एटीएम के साथ तोड़फोड़ की गई। हालांकि एटीएम के लॉक को तोड़ने में नाकाम रहे। वहीं, सुबह एटीएम के गेट को क्षतिग्रस्त देखकर लोगों ने बैंक प्रबंधन व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें चेहरा ढके तीन लोग दिखाई दिए। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें