फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित कई मांगे उठाईं

Sun, 14 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रोड़ी में बैठक के दौरान रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। संघ
विज्ञापन
रोड़ी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लॉक कमेटी बड़ागुड़ा की बैठक ब्लॉक सचिव गुरचरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर चर्चा की गई और हरियाणा सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, एलटीसी का भुगतान, सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और पेंशन में 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर 5-5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग उठाई गई। इन मांगों को लेकर 17 दिसंबर, बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। ब्लॉक बड़ागुड़ा के रिटायर्ड कर्मचारी इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
बैठक को जिला सचिव रवि कुमार और जिला वरिष्ठ उप-प्रधान सोहन सिंह रंधावा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मेजर सिंह, गुरतेज सिंह, जय राम, महेंद्र सिंह, बसंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें