फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्टेडियम में बास्केटबाल की बेहतर हो सुविधा, सुधारी जाएं कमियां

विज्ञापन
सिरसा। बास्केटबॉल् खेल ग्राउंड में खेलते ​खिलाड़ी व मजबूत लोहे के पोल। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले के कई स्थानों पर खेल सुविधाओं की कमी लगातार खिलाड़ियों की तैयारियों में बाधक बनी हुई है। ऐसे में शहर के प्रमुख खेल परिसर शहीद भगत सिंह स्टेडियम का हाल जानने पर तस्वीर कुछ हद तक संतोषजनक तो दिखी, लेकिन कई कमियां अब भी खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं पर सवाल खड़ा करती हैं। खिलाड़ियों की मांग है कि कमियों को सुधारकर बास्केटबाल की सुविधाओं को बेहतर किया जाए।
विज्ञापन


बुधवार को निरीक्षण के दौरान स्टेडियम के बास्केटबाल ग्राउंड में लड़के व लड़कियां नियमित अभ्यास में जुटे दिखाई दिए। कोच खजान सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते नजर आए। चारों ओर नजर दौड़ाने पर पता चला कि खेल ग्राउंड की लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त है। बेहतर खेल फ्लोर, मजबूत लोहे के पोल और खिलाड़ियों की सक्रियता से मैदान जीवंत महसूस हुआ।

इसके बावजूद स्टेडियम में कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की कमी साफ दिखाई दी। खिलाड़ियों और दर्शकों के बैठने के लिए उचित कुर्सियों का अभाव था। इसके साथ ही साफ–सफाई की स्थिति भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि इन कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय को पत्राचार किया जा चुका है। उम्मीद है कि शीघ्र ही स्टेडियम की सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


बास्केटबाल कोच खजान सिंह ने बताया कि वह 2014 से शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं। हाल के दिनों में स्टेडियम में करीब 85 लड़के व लड़कियां खिलाड़ी बास्केटबाल की कोचिंग ले रहे हैं। इसमें से कई खिलाड़ी राज्य व नेशनल स्तर पर खेलों में भागीदारी निभा चुके हैं।



कोट्स : खेल ग्रांउड में बास्केटबाल खेल की चार वर्षों से कोचिंग ले रही हूं। यहां से कोचिंग लेकर कर नेशनल अंडर 14, सब जूनियर नेशनल में खेल चुकी हूं। खेल ग्राउंड में व्यवस्था बेहतर है, खिलाड़ियों के खेलने के लिए ग्रांउड बेहतर होना चाहिए। छवि, बास्केटबाल खिलाड़ी।



शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बीते चार वर्षों से बास्केटबाल खेल की कोच खजान सिंह से कोचिंग ले रहा हूं। ग्राउंड में व्यवस्था बेहतर है, खिलाड़ियों के लिए लाइट व ग्राउंड सहित अच्छी सुविधाएं हैं। 2024- 2025 के स्कूल नेशनल खेलों में भागीदारी निभाई है। - नमनदीप, बास्केटबाल खिलाड़ी।




शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में बास्केटबाल खेल ग्राउंड में बेहतर सुविधा है। इसमें सुबह शाम दो बैच खिलाड़ियों के कोचिंग के लिए आते हैं। इनमें राज्य व नेशनल खेलों में भाग ले चुके हैं। खजान सिंह, कोच, बास्केटबाल।





वर्जन :शहीद भगत सिंह खेल ग्राउंड में बैंच सहित कुर्सियों व अन्य व्यवस्था के लिए मुख्यालय को पत्राचार किया गया है। बजट के अभाव के चलते देरी का सामना करना पड़ रहा है। जगदीप सिंह, जिला खेल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें