फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंडी में नहीं बची जगह, अब अगले दो दिन नहीं होगी धान की खरीद

Fri, 08 Nov 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अनाज मंडी में की जा रही धान की उठान।
विज्ञापन
सिरसा। धान की आवक ज्यादा होने और अनाज मंडी में जगह न होने से शुक्रवार को नए धान की खरीद नहीं हुई। अब किसान सोमवार को ही अपनी धान की फसल बेच पाएंगे। एजेंसी द्वारा सबसे पहले अनाज मंडी में सड़कों पर पड़ी धान की बोरियों की उठान की गई। जिससे मंडी में अंदर जाने की व्यवस्था बन सके। एजेंसी ने तेजी से उठान करते हुए पहले दिन 25 प्रतिशत उठान किया। इससे मंडी में आने जाने की व्यवस्था बनी।
विज्ञापन

बता दें कि आढ़तियों और मार्केट कमेटी प्रशासन ने वीरवार को मंडी में धान की आवक रोकने का निर्णय लिया था। हालांकि कुछ किसान शुक्रवार को भी धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचे लेकिन खरीद नहीं हुई। इस दौरान मंडी में दो दिन पहले से पड़ी धान की फसल की खरीद की गई। जिले की मंडियों में शुक्रवार को पहले से रखी 33 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई। जबकि 26 हजार क्विंटल धान की खरीद की जाना बाकी है। इसकी खरीद होने के साथ ही तेजी से उठान की जाएगी। उम्मीद है कि 70 प्रतिशत मंडी से उठान शनिवार और रविवार को हो जाएगी।




मंडी में उठान को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। तीन दिन के अवकाश के बाद किसान भी मंडी में अपनी फसल लेकर नहीं आ रहे हैं और न ही आढ़तियों की ओर से बोली की जा रही है। ऐसे में मंडी में सोमवार तक व्यवस्था बन जाएगी, जिसके बाद खरीद शुरू होगी। - विरेंद्र मेहता, सचिव मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें