रानियां। शहर के मुख्य बाजार में स्थित कालड़ा बिजली हाउस पर शनिवार देर रात 2 बजे एक युवक दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से नकदी चुराकर ले गया। यह घटना दुकान मेंं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का पता लगने पर दुकान मालिक भोजराज कालड़ा ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दुकान मालिक भोजराज ने बताया कि शनिवार को देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चला आया था। रविवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा था। दुकान के गल्ले में रखे 5 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।
रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि कैमरे चेक किए हैं। दुकान में चोरी करते युवक नजर आया है। दुकान मालिक के बयान पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद