कालांवाली। गदराना रोड पर गली में अज्ञात चोर दिनदहाड़े बंद मकान से आधा किलो चांदी व एक मोबाइल चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर डायल 112 टीम व कालांवाली चौकी व थाना पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस टीमों ने अपनी जांच शुरू कर दी।
मकान मालिक राजा राम की धर्मपत्नी किरण रानी ने बताया कि वह सुबह 11 बजे परिवार गांव भंगू में रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने के लिए गया हुआ था। दोपहर दो बजे वापस आए तो देखा कि उनके घर के साथ लगते बंद मकान में से एक व्यक्ति दीवार कूद कर भाग रहा है।
विज्ञापन
जब उन्होंने अपने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से आधा किलो चांदी व एक मोबाइल ले गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी चंदन सिंह व डायल 112 की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर जानकारी जुटाई। चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।