फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गदली राजपूताना में बंद घर में चोरी

Mon, 11 May 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोरी हुए घर में बिखरा हुआ घर का सामान। संवाद 
विज्ञापन
डिंग मंडी। गांव गदली राजपूताना में रविवार रात को बंद घर में चोरी हो गई। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। रणधीर सिंह राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं। वह 20 वर्षों से जयपुर में रह रहे हैं। कभी-कभार ही गांव आते हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोगों ने घर के अंदर सामान बिखरा देखा। इसके बाद चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई।
परिजन शक्ति सिंह ने बताया कि मुख्य द्वार का ताला नहीं तोड़ा गया। चोर दीवार फांदकर अंदर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिए। घर के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि पिछले साल उनके भाई की शादी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें