सिरसा। ऐलनाबाद में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय मकान मालिक संदीप वर्मा अपनी पत्नी के साथ बाजार गए हुए थे। लौटने पर उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला।
शिकायत के अनुसार 27 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 से सवा दो बजे के बीच यह घटना हुई। घर के अंदर जांच करने पर एक एलईडी टीवी, भरा हुआ एचपी गैस सिलिंडर और करीब पांच हजार रुपये गायब मिले।
पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी रतन सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार करेगी।