संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। मुख्य बाजार स्थित रिंकू जनरल स्टोर में बीती रात तीन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की तीसरी मंजिल का जंगला तोड़कर अंदर घुसे। वे करीब चार घंटे तक दुकान में रहे। चोर नकदी, जूते, कपड़े और अन्य कीमती सामान ले गए।
चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह दुकान मालिक को सामान बिखरा मिला जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रानियां थाना प्रभारी रामकुमार ने कहा कि कैमरों की फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां दिखने के बाद पुलिस ने चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है।