फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बनसुधार के युवाओं को मिली जिम की सौगात, साढे 13 लाख से आधुनिक मशीनों की स्थापित

Sun, 12 Jan 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जिम का उद्घाटन करते वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर भगवत दयाल।जिम का उद्घाटन करते वरिष्ठ भाजपा नेता ठाक - फोटो : जिम का उद्घाटन करते वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर भगवत दयाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। गांव बनसुधार के युवाओं को रविवार को जिम की सौगात मिली है। जिम में करीब साढ़े 13 लाख रुपये से आधुनिक मशीनों को स्थापित किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवत दयाल ओटू ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर जिम का उद्घाटन किया।

उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से जिम में कसरत करने और खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा खेलों की ओर अग्रसर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के सरपंच मनोज कुमार ने हा कि गांव के युवा पिछले लंबे समय से जिम की मांग उठ रहे थे, जो अब पूरी हुई। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे जिम के सभी उपकरणों को सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें। इस सार्वजनिक स्थान व सामान का उपयोग करते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े। इस अवसर पर सरपंच मनोज कुमार, ब्लॉक समिति मेंबर सुरेश कंबोज, बलवान सिंह एसडीओ पंचायती राज विभाग, नत्थूराम सहाराण धोतड़, सुभाष सैनी ओटू सहित गांव के मौजिज व्यक्ति और युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें