फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवकों ने मकान में घुसकर व्यक्ति पर बोला हमला, बचाने आई पत्नी को भी पीटा

Fri, 08 Nov 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के रंगड़ी रोड स्थित बंशा कॉलोनी में पांच युवक डंडे लेकर एक मकान में घुस गए और मकान मालिक पर हमला कर दिया। हमले में मकान मालिक राजेंद्र पाल को गंभीर चोटें आई हैं। सदर थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंशा कॉलोनी निवासी राजेंद्र पाल चिनाई मिस्त्री का काम करता है। पुलिस को दिए बयान में राजेंद्र पाल ने बताया है कि गत दिवस वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ घर पर था। दोपहर दो बजे रवि व हरमन निवासी शाहपुर बेगू अपने तीन अन्य साथियों के साथ जबरन उसके घर में घुस आए। उक्त सभी के हाथों में डंडे थे। इसके बाद उक्त सभी ने गाली निकालते हुए उसपर हमला कर दिया।
राजेंद्र का कहना है कि उसकी पत्नी सुनीता उसे छुड़ाने आई तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। उसकी पत्नी ने एंबुलेंस बुलाई और उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन राजेंद्र के मुंह पर गहरी चोट लगने के कारण वह बयान नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें