फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर के मुख्य मार्ग के डिवाइडर की ग्रिल का कार्य शुरू, जून तक पूरा कर लिया जाएगा 1900 मीटर लंबे डिवाइडर का निर्माण

Sat, 25 Jan 2025 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां में डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू करवाते विधायक अर्जुन चौटाला व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। शहर के सिरसा -जीवन नगर मुख्य मार्ग पर करीब दो सालों से लंबित पड़े डिवाइडर का निर्माण कार्य रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने शुरू करवाया। जून तक करीब 1900 मीटर लंबे डिवाइडर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि इस दौरान कई वार्ड पार्षदों ने दूरी बनाए रखी।
बता दें कि शहर के इस मुख्य मार्ग पर डिवाइडर का निर्माण नहीं होने के कारण दो सालों से हादसे हो रहे थे। हादसों में चार लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। इस डिवाइडर निर्माण में विजिलेंस जांच की रिपोर्ट आड़े आ रही थी। इसके बाद शहर के युवा भाजपा नेता ने इसकी सुध ली और डिवाइडर निर्माण की जगहों से मिट्टी व कंकरीट साफ करवाने का कार्य शुरू करवाया। ऐसे में एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई थी और काम रूक गया। नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा ने निर्माण कार्य को गंभीरता से लेते हुए इसके प्रोसेस को शुरू करवाने का कार्य किया। अब आखिरी तीन सप्ताह में ग्रीन लगाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

::::::::::::::::::::

अभी चुनाव हुए 6 माह भी पूरे नहीं हुए हैं। मैंने लोगों से किया हुआ पहला वादा पुरा कर दिया है। ये सब केवल मेरे अकेले के प्रयास से नहीं हुआ। इसमें नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, पार्षद व शहरवासियों का प्रमुख सहयोग रहा है। डिवाइडर निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। - अर्जुन चौटाला, विधायक रानियां।
विज्ञापन




कोटस
मुख्य डिवाइडर का कार्य जारी है। ग्रिल लगाई जा रही है। यह डिवाइडर अनाज मंडी से लेकर बालासर रोड तक करीब 1900 मीटर लंबा है। इस पर ग्रीन लगाई जाएगी और पेंट करवाया जाएगा। जून तक पूर कर लिया जाएगा। - मनोज सचदेवा, चेयरमैन नगरपालिका रानियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें