फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक सवार युवक से 56 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, सप्लायर भी गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 डोडा पोस्त के साथ आरोपी । पुलिस 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट ने मोटरसाइकिल सवार नशा तस्कर को रानियां थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 56 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।
विज्ञापन


एचएनसीबी यूनिट सिरसा के इंचार्ज एसआई तरसेम ने बताया कि उनकी टीमगांव संतनगर में तैनात थी। नहर पुलिया के पास पुलिस ने एक बाइक रुकवाई। बाइक पर तीन प्लास्टिक के कट्टे थे। पुलिस ने सभी कट्टों की तलाशी ली तो 56 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम जैला सिंह निवासी संतनगर बताया। उसने बताया कि वह यह डोडा पोस्त संतनगर के ही हरविंद्र सिंह से खरीद कर लाया है। इसके बाद पुलिस ने सप्लायर हरविंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें