फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शेरांवाली नहर में पानी की धार सूखी, नहराना हेड पर किसानों ने दिया धरना

Fri, 04 Sep 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। नहराना हेड पर शेरांवाली नहर में निर्धारित मात्रा से कम पानी छोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को किसानों और ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। किसानों ने सिंचाई विभाग पर शेड्यूल के अनुसार पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने पर्याप्त पानी मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

गांव दड़बा कलां, कैंरांवाली, अरनियांवाली, रंधावा, बकरियांवाली सहित अन्य गांवों के किसान दोपहर करीब 12 बजे नहराना हेड पर पहुंचे। उन्होंने दरी बिछाकर धरना दिया और सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
गांव अरनियांवाली के सरपंच कृष्ण कुमार खोथ, बनवारी, जिले सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, जयवीर सिंह व बलवीर सिंह ने बताया कि शेरांवाली नहर में कम पानी मिलने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। साथ ही गांवों में पेयजल संकट की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत नहर में 230 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान में महज 30 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। कम पानी के कारण नहर की टेल पर स्थित गांवों तक पानी पहुंचना मुश्किल है।
किसानों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी शेड्यूल के अनुसार पानी छोड़ने के बजाय मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि तय मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें